1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के बाद नरक बन गयी थी नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदने वाले संभव जैन की जिंदगी, बच्चे के इलाज में भारी खर्च और तलाक के बाद पत्नी को देने थे 3 करोड़

शादी के बाद नरक बन गयी थी नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदने वाले संभव जैन की जिंदगी, बच्चे के इलाज में भारी खर्च और तलाक के बाद पत्नी को देने थे 3 करोड़

Noida Supernova Suicide Case : नोएडा के सुपरनोवा सोसायटी की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन निजी जिंदगी से बहुत परेशान थे। गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर निवासी संभव जैन एकतरफ आर्थिक और दूसरी तरफ पारिवारिक हालातों से बहुत परेशान से थे। जिससे तंग आकर उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। वह सुपरनोवा बिल्डिंग में 43वें फ्लोर पर रुके। चेक आउट से थोड़ी देर पहले ही 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, ग्रेटर नोएडा में दजेह के लिए प्रताड़ित कर दीपिका की ली गई जान!

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के संभव जैन IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनकी साल 2023 में शादी हुई थी। लेकिन, ये शादी उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलने वाली थी। शादी के बाद संभव की पत्नी को एक बेटा हुआ, वो भी अपरिपक्व। बच्चे और पत्नी के इलाज पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए। जिसके बाद में उनके अपनी पत्नी के साथ संबंध खराब हुए और मामला तलाक तक जा पहुंचा। तलाक के मामले में संभव को पत्नी को 3 करोड़ रुपए देने थे। जिसमें से वो एक करोड़ दे चुके थे और दूसरी किश्त देने का वक्त आ गया था। जिससे संभव जैन डिप्रेशन में थे।

आर्थिक तौर पर समस्याओं से जूझ रहे संभव जैन के पास कथित तौर पर तलाक की एलुमनी की दूसरी किश्त चुकाने के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। वह गुरुग्राम से AirBnb बुक करके नोएडा आए। सुपरनोवा बिल्डिंग में 43वें फ्लोर पर रुके। चेक आउट से थोड़ी देर पहले ही 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले पापा को वॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा– ‘पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे।’ फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर पुरुषों पर हो रहे मानसिक अत्याचार को लेकर बहस छेड़ दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...