1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है…पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है…पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले 10 साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णयों तक, हमारी माताएं-बहनें केंद्र में आईं हैं। भले ही इस पर उतनी चर्चा न हो पाई हो, लेकिन ये भारत की सक्सेस स्टोरी का बहुत बड़ा फैक्टर है। जब घर आपके बिना नहीं चलता, तो देश आपके बिना कैसे चल जाता? ये बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ ही नहीं आई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले 10 साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णयों तक, हमारी माताएं-बहनें केंद्र में आईं हैं। भले ही इस पर उतनी चर्चा न हो पाई हो, लेकिन ये भारत की सक्सेस स्टोरी का बहुत बड़ा फैक्टर है। जब घर आपके बिना नहीं चलता, तो देश आपके बिना कैसे चल जाता? ये बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ ही नहीं आई।

पढ़ें :- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

साथ ही कहा, कांग्रेस और सपा की सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया… केवल उपेक्षा और असुरक्षा। इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। इंडी गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं…योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा, पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है, जिसने महिलाओं के सम्मान की चिंता की। उनको इज्जत घर बनाकर दिए, गरीब महिलाओं के लिए बैंक खाते खुलवाए। 4 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण करवाया और उसकी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई। इससे नारीशक्ति को नया आत्मविश्वास मिला। यही मेरा मिशन था, यही मेरी सोच थी।

पीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकारों की पहचान एक गाने से खूब होती है और वो गाना बहुत popular रहा है- महंगाई डायन खाये जात है…कांग्रेस आई, महंगाई लाई। कांग्रेस सरकार आई होती तो आज आपकी रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ चुका होता। लेकिन ये भाजपा है, ये गरीब का बेटा मोदी है, जो लगातार प्रयास करता है कि आपके खर्चे कम हों और बचत ज्यादा से ज्यादा बढ़े, इसलिए मोदी ने मुफ्त राशन की योजना चलाई है।

पढ़ें :- Gold-Silver Rate : सोना 5000 से अधिक टूटा और चांदी के दाम 15000 रुपये से अधिक की फिसली, जानें आज का ताजा भाव

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...