1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के लोग गरीब के गरीब रह गए और इसमें नवीन बाबू का दोष है…अमित शाह ने साधा निशाना

ओडिशा के लोग गरीब के गरीब रह गए और इसमें नवीन बाबू का दोष है…अमित शाह ने साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ओडिशा (Odisha) के भद्रक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 6 चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं, मेरे पास पांच चरणों तक की रिपोर्ट है। इन पांच चरणों के मतदान में नरेन्द्र मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं। छठे-सातवें में 400 पार कराना है, इसके साथ-साथ ओडिशा में भी भाजपा सरकार बनानी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ओडिशा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ओडिशा (Odisha) के भद्रक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 6 चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं, मेरे पास पांच चरणों तक की रिपोर्ट है। इन पांच चरणों के मतदान में नरेन्द्र मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं। छठे-सातवें में 400 पार कराना है, इसके साथ-साथ ओडिशा में भी भाजपा सरकार बनानी है। 4 जून को नजीते आएंगे और नवीन बाबू, मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ओडिशा का नया मुख्यमंत्री ओडिया बोलने वाला होगा, युवा होगा, भगवान जगन्नाथ का भक्त होगा। 25 साल के बाद. ओडिशा को ओडिया बोलने-लिखने वाला मुख्यमंत्री मिलने वाला है।

पढ़ें :- Memari Flyover Collapse : ईस्ट बर्दवान के मेमारी नेशनल हाईवे 19 पर फ्लाईओवर का छह माह पहले हुआ था उद्घाटन, पुल की दीवार ढही

उन्होंने आगे कहा, हमारा ओडिशा, देश के समृद्ध प्रदेशों में से एक है, लेकिन ओडिशा के लोग गरीब के गरीब रह गए और इसमें नवीन बाबू का दोष है। समग्र ओडिशा से लाखों युवा अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़कर देशभर में मजदूरी के लिए जाते हैं। आप एक बार भाजपा की सरकार बना दो, हम ओडिशा में ही इंडस्ट्री लगाएंगे। यहां के युवाओं को बाहर न जाना पड़े, ऐसा ओडिशा बनाएंगे।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, आज मैं नवीन बाबू से पूछना चाहता हूं…भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार की ओरिजनल चाबियां कहां हैं? रत्न भंडार की जांच रिपार्ट आप सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं? बीजेडी सरकार किसको बचाने का प्रयास कर रही है। आप ओडिशा में भाजपा की सरकार बना दो, एक महीने के अंदर रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट हम सार्वजनिक कर देंगे।

ओडिशा (Odisha) ने अपने स्वाभिमान के लिए सम्राट अशोक के साथ युद्ध किया था, ओडियावासी मर गए लेकिन झुके नहीं। आज नवीन बाबू, ओडिशा पर एक तमिल मुख्यमंत्री थोपने का काम कर रहे हैं। नवीन बाबू आपको तो सहन कर लिया लेकिन आपके नाम पर तमिल बाबू हम सहन नहीं करेंगे।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का कोई संकट नहीं...सीएम योगी ने अफसरों को दिया ये निर्देश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...