1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसमें होली, दीवाली और रविवार को पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का पूरा ब्योरा शामिल है। उत्तर प्रदेश शासन के तरफ से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2027 में होली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 23 मार्च (मंगलवार) को रहेगा, जबकि 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 24 मार्च (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश के रूप में होली शामिल की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसमें होली, दीवाली और रविवार को पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का पूरा ब्योरा शामिल है। उत्तर प्रदेश शासन के तरफ से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2027 में होली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 23 मार्च (मंगलवार) को रहेगा, जबकि 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 24 मार्च (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश के रूप में होली शामिल की गई है।

पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव

यहां क्लिक करके देखिए अवकाश की पूरी तालिका

list-of-holidays-in-year-2027_6afc500c823fe

साल के सबसे बड़े पर्व दीवाली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को घोषित किया गया है, जिसके अगले दिन 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्द्धन पूजा और 31 अक्टूबर (रविवार) को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा, वहीं 28 अक्टूबर (गुरुवार) को नरक चतुर्दशी का निर्बन्धित अवकाश तय किया गया है।

रविवार को पड़ रहे हैं तीन अवकाश

पढ़ें :- अखिलेश ने अधिकारियों को चेताया, बोले- अगर फॉर्म-6 के जरिए गलत वोटर का नाम जोड़ने में मदद की तो अगला ठिकाना जेल होगा

वर्ष 2027 में कई महत्वपूर्ण पर्व और जयंतियां रविवार के दिन पड़ने के कारण छुट्टियों का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। जिनमें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 31 अक्टूबर (भैयादूज एवं सरदार पटेल जयंती) और 14 नवम्बर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...