1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. कोई नई सोच तो है नहीं, वे हम लोगों की ही सोच पर चल रहे हैं…तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

कोई नई सोच तो है नहीं, वे हम लोगों की ही सोच पर चल रहे हैं…तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। बिहार की राजनीति में राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ से लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो पर बयान दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। बिहार की राजनीति में राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ से लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो पर बयान दिया है।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

तेजस्वी यादव ने कहा कि, जब हम बस से निकलते थे तो वे (नीतीश कुमार) क्या-क्या टिप्पणी करते थे। अब उनकी बस भी मेरी तरह ही बनवाई गई है। कोई नई सोच तो है नहीं। वे हम लोगों की ही सोच पर चल रहे हैं। अच्छी बात है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति का पारा बढ़ता जा रहा है। राजद नेता ​तेजस्वी यादव की तरफ से लगातार नीतीश कुमार और भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। इसके साथ ही ​शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर तेजस्वी यादव सवाल उठा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...