1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच में होगी रनों की बारिश, दोनों टीमों की प्लेइंग-XI में बदलाव तय

पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच में होगी रनों की बारिश, दोनों टीमों की प्लेइंग-XI में बदलाव तय

Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Pitch Report and Probable XI : आईपीएल 2024 का 27वां मैच शनिवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन राजस्थान की टीम ने अब तक पांच में से चार मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को पांच में से दो मैच में ही जीत मिली है। दोनों टीमों के शनिवार शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो इस नए मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली है। अब तक खेले गए दो मैचों में तेज गेंदबाजों को 23 विकेट मिले हैं, जबकि स्पिन गेंदबाजों को सिर्फ 4 ही सफलताएं मिली हैं। ऐसे में दोनों टीमें एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका देना चाहेंगी। इस स्टेडियम पर मिले-जुले नतीजे रहे हैं, जिसमें पहला मैच पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोर को डिफेंड करते हुए 2 रन से जीता था।

संभावित प्लेइंग-XI

इस मैच के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 में लियाम लिविंगस्टोन की वापसी हो सकती है, जो चोट के चलते पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। एक दिन पहले लिविंगस्टोन प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते नजर आए थे। दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की वापसी संभव है, बर्गर चोट की वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेल पाये थे।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-XI : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, सिकंदर रजा/लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट : प्रभसिमरन सिंह)

पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-XI : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, नांद्रे बर्गर (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट : कुलदीप सेन)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...