लीवर शरीर का बेहद जरुरी अंग होता है। लीवर से हमारी बॉडी के टॉक्सिस को निकालने में हेल्प मिलती है। साथ ही ये खाने को पचाने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने में हेल्प करता है। कुछ भी अनाप शनाप खा लेने से और शराब की वजह से लीवर खराब हो जाता है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
जिससे फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी परेशानियां हो सकती है। फैटी लीवर की समस्या नॉन एल्कोहलिक है तो इसे कुछ दवाओं और सही खानपान की हेल्प से ठीक किया जा सकता है। फैटी लीवर की बीमारी में लिवर में अधिक फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर की कार्य़क्षमता पर असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे है जिसे खाने से फैटी लिवर में फायदा होता है।
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये लिवर में फैट की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ई और फाइबर भी होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और फैटी लिवर की स्थिति में सुधार करता है। पपीता पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है।
इसके अलावा अनार फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है। अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की सूजन को कम करता है। अनार का जूस भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है।
इसके अलावा संतरा भी फैटी लीवर में फायदेमंद हो सकता है। संतरे में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और लिवर के लिए आवश्यक तत्वों की आपूर्ति करता है। संतरे का सेवन फैटी लिवर को कम करने में सहायक हो सकता है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन फलों में स्थित फ्लेवोनॉयड्स लिवर की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं और फैटी लिवर को कम करने में मदद करते हैं। सेब खाने से लिवर के जटिल कार्यों को बेहतर बनाता है और फैटी लिवर को नियंत्रित करता है। सेब में उपस्थित फाइबर लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह लिवर की कोशिकाओं को सुधारता है और फैटी लिवर से लड़ने में मदद करता है। आम का सेवन शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।
इसके अलावा नींबू फैटी लीवर में फायदा करता है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर के कार्य को सही बनाए रखता है। नींबू का जूस दिन में एक बार पीने से लिवर की सफाई होती है।