1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin care: स्किन के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं ये पत्तियां, जानिए कैसे करें यूज

Skin care: स्किन के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं ये पत्तियां, जानिए कैसे करें यूज

क्या  दाग-धब्बे,पिम्प्ल्स या रूखापन आपकी से आप भी परेशान हैं ये सब आपके खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहे हैं? अगर इन सवालों का जवाब 'हां' है, तो आज मैं ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए लाई हूँ। ये जानने के बाद आप शायद हैरान हो जाएंगे कि आपकी रसोई और गार्डेन  में छिपी कुछ साधारण पत्तियां, किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। जी हाँ ! आप ने सही पढ़ा। ये 5 पत्तियां आपकी त्वचा की हर परेशानी को जड़ से खत्म कर देंगी। और आपको दे सकती हैं वो निखार, जिसकी आप हमेशा से ख्वाहिश रखती हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या  दाग-धब्बे,पिम्प्ल्स या रूखापन आपकी से आप भी परेशान हैं ये सब आपके खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहे हैं? अगर इन सवालों का जवाब ‘हां’ है, तो आज मैं ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए लाई हूँ। ये जानने के बाद आप शायद हैरान हो जाएंगे कि आपकी रसोई और गार्डेन  में छिपी कुछ साधारण पत्तियां, किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। जी हाँ ! आप ने सही पढ़ा। ये 5 पत्तियां आपकी त्वचा की हर परेशानी को जड़ से खत्म कर देंगी। और आपको दे सकती हैं वो निखार, जिसकी आप हमेशा से ख्वाहिश रखती हैं। आइए जानते हैं कि इनका उपयोग कैसे करें।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इन पौधों से आप पाएंगे पिम्प्ल्स से छुटकारा

नीम

नीम को तो आप जानते ही होंगे! ये मेडिसीन प्लांट है। इसका स्वाद जितना ही कड़वा होता है ये सेहत के लिए उतनी ही अच्छी है। यही नही ये आपकी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा है। स्किन पर नीम का इस्तेमाल करने के लिए इसकी कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे सीधे पिंपल्स या फोड़े-फुंसी पर लगाएं। इसके अलावा, नीम के पानी से नहाने से भी स्किन इन्फेक्शन दूर होते हैं। को डिटॉक्सिफाई कर साफ और चमकदार बनाता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 तुलसी

भारतीय संस्कृति में  तुलसी को देवी मनाया गया है लेकिन ये  सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यह त्वचा के लिए भी एक अद्भुत औषधि है। आप  तुलसी की पत्तियों को पीसकर गुलाब जल या चंदन पाउडर के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।

 कढ़ी पत्ता

कढ़ी पत्ता जिसे मीठी नीम भी कहा जाता है इसका यूज खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यही नही ये वही स्किन के लिए भी कमाल कर सकता है। सबसे पहले आप  कढ़ी पत्ते को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे दही या दूध के साथ मिलाकर फेस पैक लगाएं। कढ़ी पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

एलोवेरा

एलोवेरा एक पत्ती नहीं है, बल्कि एक गूदेदार पौधा है, लेकिन इसके पत्तों में मौजूद जेल को अक्सर “पत्ती का अर्क” ही माना जाता है और यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।  इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एलोवेरा के पत्ते से फ्रेश जेल निकालें और इसे स्किन पर लगाएं।

 पुदीना

पुदीना कि चटनी जितनी खाने में टेस्टी लगती है उतना ही आपकी स्किन को भी सुकून देता है। पुदीने का यूज करने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर सीधे मुंहासों पर लगाएं या इसका रस निकालकर टोनर के रूप में इस्तेमाल करें। ठंडक देता है, खुजली कम करता है और ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन है।

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?

 

 

 

 

 

 

 

पढ़ें :- यूपी में करवट लेती राजनीति : एमएलसी चुनाव नतीजों ने विपक्ष को दी नई ऊर्जा, सपा की संभावना क्या 2027 में भाजपा के लिए बनेगी बड़ी चुनौती?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...