Bihar First Phase Voting Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों के लिए लोगों ने वोट डाले। इस दौरान मतदाताओं में जो उत्साह देखने को मिला है, पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जोकि पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान से करीब साढ़े आठ फीसदी मतदान ज्यादा है। उससे साफ संकेत मिल गए हैं कि राज्य में सरकार बदलने वाली है। वहीं, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव दूसरे चरण के मतदान और चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले जीत का दावा कर रहे हैं।
पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करके लिखा, ” दिन हो या रात, हर दिल, हर मन, हर मुख, हर गांव, हर गली, हर सभा से उठ रही एक ही आवाज़ “अबकी बार 20 साल वालों का पत्ता साफ़”। आपका यह विश्वास इतिहास रचेगा! कल रात्रि कटिहार के प्राणपुर में अपनों के बीच!” इससे पहले गुरुवार देर रात उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश जारी किया। इसके साथ उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे।”
दिन हो या रात, हर दिल, हर मन, हर मुख, हर गाँव, हर गली, हर सभा से उठ रही एक ही आवाज़ “अबकी बार 20 साल वालों का पत्ता साफ़”। आपका यह विश्वास इतिहास रचेगा!
कल रात्रि कटिहार के प्राणपुर में अपनों के बीच! pic.twitter.com/NUcs6gs5KY — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 7, 2025
पढ़ें :- झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी ने आगे लिखा, “महिलाएं, बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है। 20 वर्षों से बेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, ग़ैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है। सभी 121 सीटों पर बिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है। अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है। तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है। हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है। विपक्ष द्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचाना है।”
आज बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है।
20 साल में पहली बार इस तरह की… pic.twitter.com/keAttt0I5P
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 6, 2025
पढ़ें :- तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- 'मेरे साथ गद्दारी हुई'; खुद को बताया बाहुबली, कौन है कटप्पा?
उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें। आपका बेटा, भाई और साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पाँच सालों में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था। जय हिन्द। जय बिहार।”