1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी…अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी…अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव सोमवार कन्नौज पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कन्नौज ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। इस बार भी कन्नौज की जनता जिताने जा रही है। जनता उनसे सच्चे सवाल करने जा रही है जिन लोगों ने झूठे वादे किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव सोमवार कन्नौज पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कन्नौज ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। इस बार भी कन्नौज की जनता जिताने जा रही है। जनता उनसे सच्चे सवाल करने जा रही है जिन लोगों ने झूठे वादे किए हैं।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का सब गणित फेल है, जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी। साथ ही कहा, सोनम वांगचुक और उनके साथी बहुत दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कमाल की सरकार है जो सो रही है, सरकार को अपनी भारत की सीमा को लेकर कोई चिंता नहीं हैं।

साथ ही कहा, मैं अपने बहुजन समाज के लोगों को कहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी को वोट देना अपना वोट खराब करना है, वो बीजेपी का साथ दे रहे हैं चाहे सामने से चाहे पीछे से। बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अखिलेश यादव लगातार कन्नौज पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं और महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...