1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Tisha Kumar’s funeral: तिशा कुमार का हुआ अंतिम संस्कार, रितेश देशमुख, फराह खान समेत कई हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

Tisha Kumar’s funeral: तिशा कुमार का हुआ अंतिम संस्कार, रितेश देशमुख, फराह खान समेत कई हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का आज सोमवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हो गया। तिशा का निधन 18 जुलाई 2024 को हुआ था। 21 वर्षीय तिशा लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं आज 22 जुलाई को तिशा कुमार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Tisha Kumar’s funeral: एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का आज सोमवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हो गया। तिशा का निधन 18 जुलाई 2024 को हुआ था। 21 वर्षीय तिशा लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं आज 22 जुलाई को तिशा कुमार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई।

पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

Tisha Kumar's funeral:

यही नहीं कृष्ण कुमार की दिवंगत बेटी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। कृष्ण कुमार ने अपनी बेटी तिशा की चिता को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार के दौरान उनके पिता बेबस नजर आ रहे हैं।

Tisha Kumar's funeral:

उनकी आंखों में आंसू हैं और चेहरा उदास है।आस-पास खड़े लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। वहीं तिशा की मौत से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। कृष्ण कुमार की दिवंगत बेटी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में फिल्म डायरेक्टर और प्रोडयूसर फराह खान, साजिद एक्टर रितेश देशमुख सहित तमाम हस्तियां मौजूद थी।

पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं

Tisha Kumar's funeral:

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...