Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी को एक और झटका! टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को एक और झटका! टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

By Harsh 
Updated Date

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है। चंद्रिमा भट्टाचार्य को इसी साल 3 जून को सुब्रत बक्शी की जगह टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब उन्होंने न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा है, बल्कि पार्टी में संभाल रहे अन्य सभी दायित्वों से भी खुद को अलग कर लिया है।

पढ़ें :- UP Rajya Sabha Election 2026 : 10वीं सीट पर BJP-SP आमने-सामने, जानिए क्या है वोटों का पूरा गणित?

अपने पत्र में चंद्रिमा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की जिम्मेदारी भी नहीं निभाएंगी। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भी काम करने से इनकार कर दिया है।
हालांकि इस्तीफे के बावजूद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उनके मन में पार्टी प्रमुख के लिए हमेशा आदर बना रहेगा।

गौरतलब है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ा झटका लगा था। पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि भाजपा ने 207 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। चंद्रिमा भट्टाचार्य भी दमदम उत्तर सीट से चुनाव हार गई थीं।

Advertisement