Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Aloo Makhana Chaat: शाम को होने वाली क्रेविंग को शांत करने के लिए ट्राई करें आलू मखाना चाट की लाजवाब रेसिपी

Aloo Makhana Chaat: शाम को होने वाली क्रेविंग को शांत करने के लिए ट्राई करें आलू मखाना चाट की लाजवाब रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर लंच या डिनर के बाद या शाम के वक्त हर किसी को कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए टेस्टी रेसिपी लेकर आये है जिसे आप शाम को लगने वाली क्रेविंग में ट्राई कर सकते है। हम आपको आलू मखाना चाट की रेसिपी बताने जा रहे है। जो आपको बहुत पसंद आएगी। तो चलिए जानते है आलू मखाना चाट की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आलू मखाना चाट बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– मखाना (फॉक्स नट्स) – 2 कप
– आलू (उबले और कटे हुए) – 2 मध्यम
– घी या तेल – 1 बड़ा चम्मच
– हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
– दही – 1/2 कप (फेंटा हुआ)
– इमली की चटनी – 2 बड़े चम्मच
– हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
– भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
– काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
– अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
– धनिया पत्ती (कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
– नमक – स्वादानुसार

आलू मखाना चाट बनाने का तरीका

1. मखाना भूनें:
– एक पैन में घी या तेल गरम करें।
– मखानों को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें।
– भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकाल लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

2. आलू फ्राई करें:
– उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उबले हुए आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
– फ्राई किए हुए आलू को अलग निकाल लें।

3. चाट तैयार करें:
– एक बड़े बर्तन में भुने हुए मखाने और फ्राई किए हुए आलू डालें।
– इसमें हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और सामान्य नमक डालें।

4. सजावट करें:
– इसमें फेंटा हुआ दही, इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।
– अनार के दाने और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजाएं।

5. परोसें:
– आलू मखाना चाट को तुरंत परोसें ताकि मखाने का कुरकुरापन बना रहे।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement