1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 में आज फैंस को मिलेगा रोमांचक मैचों का डबल डोज़, जानिए कब और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

IPL 2025 में आज फैंस को मिलेगा रोमांचक मैचों का डबल डोज़, जानिए कब और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

IPL 2025 Match Today 23 March: आईपीएल 2025 की शनिवार 22 मार्च से धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने शानदार शुरुआत करते हुए गतविजेता केकेआर को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वहीं, आज (23 मार्च) फैंस को रोमांचक मैचों का डबल डोज़ मिलने वाला है, क्योंकि रविवार को आईपीएल में दो मैच खेले जाने हैं। पहला मुक़ाबला दोपहर में शुरू होगा, जबकि दूसरी भिड़ंत शाम में देखने को मिलने वाली है। आइये जानते हैं कि आईपीएल 2025 में 23 मार्च को कब और किन टीमों के बीच मुक़ाबले खेले जाएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आईपीएल 2025 में आज किन टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे? 

आईपीएल 2025 में 23 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 का मुकाबला रविवार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का मुकाबला रविवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?

आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...