1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Matches Today : आज आईपीएल में दो धमाकेदार मुकाबले; जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच की होगी भिड़ंत

IPL Matches Today : आज आईपीएल में दो धमाकेदार मुकाबले; जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच की होगी भिड़ंत

IPL Matches 2024 : आईपीएल 2024 में आज रविवार को दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच दोपहर से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। इसके बाद शाम को खेले जाने वाले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने होंगी। अभी तक लखनऊ ने 3 और गुजरात ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों को 2 मैचों में जीत हासिल हुई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Matches Today : आईपीएल 2024 में आज रविवार को दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच दोपहर से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। इसके बाद शाम को खेले जाने वाले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने होंगी। अभी तक लखनऊ ने 3 और गुजरात ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों को 2 मैचों में जीत हासिल हुई है।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, रविवार 7 अप्रैल 2024 को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच, कब और कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस मैच, रविवार 7 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

दोनों मैचों का लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

दोनों मैचों का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...