1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toyota Bumper Discount: टोयोटा की इस कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट,सस्ते में खरीदने के सुनहरे मौके लाभ उठाएं

Toyota Bumper Discount: टोयोटा की इस कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट,सस्ते में खरीदने के सुनहरे मौके लाभ उठाएं

अगर आप टोयोटा की शानदार सवारी करने के चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है। मशहूर और लोकप्रिय ब्रांड टोयोटा की लोकप्रिय हाइब्रिड एसयूवी, अर्बन क्रूजर हाइराइडर को अब कम कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Toyota Bumper Discount : अगर आप टोयोटा की शानदार सवारी करने के चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है। मशहूर और लोकप्रिय ब्रांड टोयोटा की लोकप्रिय हाइब्रिड एसयूवी, अर्बन क्रूजर हाइराइडर को अब कम कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है। मारुति ग्रैंड विटारा पर आधारित इस गाड़ी पर मई के महीने में पूरे 94 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में नकद छूट (Cash Discount), पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने पर बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। तो चलिए इस शानदार SUV की कीमत, खूबियाँ, सुरक्षा और इंजन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

किफायती कीमत
कीमत की बात करें तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की शुरुआती कीमत भारत में 11.34 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 20.19 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन, अभी मिल रही 94 हजार रुपये की छूट के बाद यह हाइब्रिड SUV और भी किफायती हो गई है।

फीचर्स
9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग,एम्बिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS और EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन
1.5-लीटर K-सीरीज माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन: यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसका माइलेज 19 से 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...