1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घटना झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में भल्लू पुल के समीप एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलब और बडे—बड़े पत्थर बस पर गिर गए, जिससे बस पूरी तरह से मलबे में दग गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घटना झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में भल्लू पुल के समीप एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलब और बडे—बड़े पत्थर बस पर गिर गए, जिससे बस पूरी तरह से मलबे में दग गई।

पढ़ें :- Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी भिड़ी, कलेक्टर ने 4 व एसपी ने बताई एक मौत, रेलवे ने की पांच यात्रियों कि मौत की पुष्टि

इस हादसे में 15 लोगों के अभी तक शव बरामद किए गए गए हैं, जबकि अन्य लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

पढ़ें :- दार्जिलिंग में भूस्खलन और पुल टूटने से मची तबाही: घटना में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...