HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से चार मासूम भाई-बहनों की मौत

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से चार मासूम भाई-बहनों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के लालमन खेड़ा गांव में पंखे में करंट उतरने से चार मासूम बच्चों की जान चली गयी। चार बच्चे भाई बहन थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी बच्चे घर पर अकेले ही थे, जबकि उनके माता—पिता खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के लालमन खेड़ा गांव में पंखे में करंट उतरने से चार मासूम बच्चों की जान चली गयी। चार बच्चे भाई बहन थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी बच्चे घर पर अकेले ही थे, जबकि उनके माता—पिता खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे।

पढ़ें :- सौरभ राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे खौफनाक मंजर, क्या पत्नी भी इतनी हो सकती है बेरहम?

जानकारी के मुताबिक, लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र पासी पत्नी के साथ खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे। घर पर उनके बच्चे मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। बताया जा रहा है कि, खेलते समय बच्चे ​फर्राटा पंखे में की चपेट में आ गए। देर शाम माता—पिता घर लौटे तो बच्चों को देख उनके होश उड़ गए। कहा जा रहा है कि उनके ऊपर पंखा गिरा हुआ था और सभी बच्चों की मौत हो गयी थी। इस घटना की सूचना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...