सतीश कौशिक के निधन के 11 महीने बाद उनकी अंतिम फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म के ट्रेलर ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और अभिनेता अनिल कपूर भी इस ट्रेलर रिलीज के मौके पर भावुक होते नजर आए। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर दोस्त की अंतिम फिल्म का ट्रेलर साझा किया है।
Trailer release of Satish Kaushik’s last film: सतीश कौशिक के निधन के 11 महीने बाद उनकी अंतिम फिल्म ‘कागज 2′ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म के ट्रेलर ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और अभिनेता अनिल कपूर भी इस ट्रेलर रिलीज के मौके पर भावुक होते नजर आए। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर दोस्त की अंतिम फिल्म का ट्रेलर साझा किया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये बहुत खास फिल्म है। मेरे बहुत ही अजीज दोस्त की अंतिम फिल्म, उन्हें एक अंतिम बार परफॉर्म करता हुआ देखकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। ये केवल मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशन्स हैं।’
वहीं कागज़ 2 की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता सहित कईं कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
फिल्म वीके प्रकाश द्वारा डायरेक्टेड और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन एवं गणेश जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई है। सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित। बता दे कि सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम में निधन हो गया था। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था।