अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को सीधी धमकी दी है, क्योंकि फ्रांस ने इजराइल जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी। ये विमान सैन्य सामान लेकर इजराइल जा रहे थे।
Trump blasts France : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को सीधी धमकी दी है, क्योंकि फ्रांस ने इजराइल जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी। ये विमान सैन्य सामान लेकर इजराइल जा रहे थे। ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए फ्रांस को ‘गैर-सहयोगी’ बताया और कहा कि अमेरिका इस बात को याद रखेगा। ट्रंप ने लिखा, ‘फ्रांस ने उन विमानों को अपने क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जो इजरायल के लिए सैन्य सामग्री लेकर जा रहे थे। ‘ईरान के कसाई’ के खिलाफ कार्रवाई में फ्रांस बिल्कुल मददगार नहीं रहा, जिसे सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है। अमेरिका इसे याद रखेगा।’
इटली ने भी अमेरिका को नहीं करने दिया अपने एयरबेस का इस्तेमाल
इटली ने भी अमेरिका को अपने सिगोनेला एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो ने ये फैसला तब लिया जब उसे अमेरिकी विमानों की उड़ान भरने की योजना के बारे में पता चला, जिसमें सिगोनेला में लैंडिंग के बाद पश्चिम एशिया जाने की बात थी। बताया जा रहा है कि इटली के एयरबेस के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका ने पहले न तो कोई इजाजत मांगी गई और न ही इटली के सैन्य अधिकारियों से सलाह ली गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि ये सामान्य या लॉजिस्टिक उड़ानें नहीं थीं, इसलिए ये इटली के साथ हुए समझौते के दायरे में नहीं आती थीं।