बच्चों को टिफिन पैक करना हो या ब्रेकफास्ट तैयार करना हो। सुबह की जल्दी में समझ नहीं आता क्या बनाऊं। तो आप ब्रेड कटलेट की रेसिपी ट्राई कर सकते है। बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाता है और बनाने में कोई झंझट भी नहीं होता। तो चलिए जानते है ब्रेड कटलेट की रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
ब्रेड कटलेट बनाने के लिए सामग्री
– ब्रेड स्लाइस 6-8 (व्हाइट या ब्राउन ब्रेड)
– उबले आलू 2-3 (मसले हुए)
– हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई)
– प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)
– अदरक 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
– धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
– जीरा 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
– गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
– धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
– नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
– नमक स्वादानुसार
– ब्रेडक्रम्ब्स 1 कप (बाहर की कोटिंग के लिए)
– *तेल तलने के लिए
ब्रेड कटलेट बनाने का तरीका
1. एक बड़े बर्तन में मसले हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती डालें।
2. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. नींबू का रस डालें और मिश्रण को चिकना बना लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
ब्रेड की तैयारी करें
1. ब्रेड स्लाइस को पानी में हल्का डुबोकर तुरंत निचोड़ लें ताकि ब्रेड से अतिरिक्त पानी निकल जाए।
2. निचोड़ी हुई ब्रेड को आलू के मिश्रण में मिलाएं और एक समान आटा तैयार करें।
कटलेट आकार दें
1. इस मिश्रण को अपनी पसंद के अनुसार गोल, अंडाकार या किसी भी आकार में कटलेट की तरह तैयार करें।
2. तैयार कटलेट्स को ब्रेडक्रम्ब्स में रोल करें ताकि बाहरी परत कुरकुरी बने।
तलने की प्रक्रिया:
1. एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
2. तैयार कटलेट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
3. तले हुए कटलेट्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख जाए।
परोसने का तरीका:
– कटलेट को हरी चटनी, टमाटर केचप या दही के साथ गरमा-गरम परोसें।
ये कुरकुरे और स्वादिष्ट ब्रेड कटलेट हर किसी को पसंद आएंगे।