1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. टू-व्हीलर सेफ्टी गियर बाइक चलाने वालों को है बहुत जरुरी, राइडर न भूले इसे पहनना

टू-व्हीलर सेफ्टी गियर बाइक चलाने वालों को है बहुत जरुरी, राइडर न भूले इसे पहनना

दोस्तों अगर आप को बाइक चलानी है और किसी भी जोखिम से बचना है तो टू-व्हीलर सेफ्टी गियर (Two-Wheeler Safety Gear) पहनना न भूले ये केवल आपको मौसम के प्रभाव से बस नहीं बचाते हैं ये एक्सीडेंट में लगने वाले चोट से भी बचाते हैं। अब तो बरसात का मौसम है । मौसम की मार सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दोस्तों अगर आप को बाइक चलानी है और किसी भी जोखिम से बचना है तो टू-व्हीलर सेफ्टी गियर (Two-Wheeler Safety Gear) पहनना न भूले ये केवल आपको मौसम के प्रभाव से बस नहीं बचाते हैं ये एक्सीडेंट में लगने वाले चोट से भी बचाते हैं। अब तो बरसात का मौसम है । मौसम की मार सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ती है। टू-व्हीलर चलाने वाले मौसम के प्रभाव से सुरक्षित नहीं होते। वहीं, सड़क हादसों में भी इनके हताहत होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में टू-व्हीलर सेफ्टी गियर पहनने वाले काफी हद तक सड़कों पर सेफ रहते हैं। बाइक गियर न केवल आपको मौसम के प्रभाव से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट के दौरान आपको चोट से भी बचाते हैं। हम आपको ऐसे सेफ्टी गियर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर बाइक चलाने वालों को पहनने चाहिए।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

सेफ्टी जैकेट

टू-व्हीलर चलाते समय सेफ्टी जैकेट (Safety Jacket) आपको एक्सीडेंट के दौरान चोट से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कोई भी टू-व्हीलर चप्पल पहनकर न चलाएं जूते पहनें।

सेफ्टी ग्लव्स
राइडर को राइड के दौरान सेफ्टी ग्लव्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। ग्लव्स धूल-मिट्टी से आपके हाथ गंदे नहीं होने देते और इनसे हाथों को भी सेफ्टी मिलती है।

ISI मार्क हेलमेट
सड़क पर सुरक्षा के लिए आपको हमेशा हेलमेट पहनकर राइड करना चाहिए। सेफ्टी पूरी तरह हो सके इसके लिए हेलमेट का ओरिजनल होना भी जरूरी है। कई लोग नकली और सस्ते हेलमेट का उपयोग करते हैं जो हादसे के समय टूट कर जख्मी कर सकते हैं। हेलमेट खरीदते समय ध्यान रखें कि वह ISI मार्क वाला ओरिजनल हेलमेट होना चाहिए।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...