मुंबई: नई दिल्ली के जंतर—मंतर में नीट परिक्षा लीक को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच, देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहे या होने वाले हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का एलान किया है। प्रेस कॉनफ्रेंस में उन्होंने कहा कि छात्रों की नाराजगी सरकार तक पहुंचाने के लिए यह मोर्चा निकाला जा रहा है।
पढ़ें :- विपक्ष जब चाले हम सदन में चर्चा के लिए तैयार, आप शर्तें लगाकर चर्चा से चाहते हैं बचना: किरेन रिजिजू
मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब इतना बड़ा रूप ले चुका है कि सरकरा बैकफुट पर आ गई है। अरोप लगाते हुए राज ठाकरे ने बोला कि छात्रों की मांगो को सरकार द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, उद्धव ठाकरे ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्र अपनी आवाज को मजबूती से उठा रहे है लेकिन सरकरा उनके साथ बरबरता कर रही है। लेकिन अब छात्र किसी से डरने वाले नहीं हैं।
राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि 26 जुलाई को मुंबई में होने मोर्चा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, लेकिन किसी ने भी इसमें बाधा डालने का प्रयास किया तो उससे शख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’। दोनों नेताओं ने बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों से मोर्चे मे शामिल होने की अपील की।
— ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 23, 2026
पढ़ें :- क्या डिप्रेशन में गई धर्मेंद्र प्रधान की बेटी! ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिसेबल