1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UGC NET June 2024 Exam : यूजीसी ने बदली नेट परीक्षा तारीख, अब 18 जून को होगा एग्जाम

UGC NET June 2024 Exam : यूजीसी ने बदली नेट परीक्षा तारीख, अब 18 जून को होगा एग्जाम

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की डेट आगे बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार (Mamidala Jagadesh Kumar) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की डेट आगे बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार (Mamidala Jagadesh Kumar) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

यूजीसी-नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और यूजीसी (UGC) ने यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी कि NTA एक ही दिन में पूरे भारत में OMR मोड में परीक्षा कराएगा। NTA जल्द ही इससे जुड़ी औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा।

NTA ने हाल ही में UGC NET June 2024 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट्स UGC NET जून 2024 के लिए 10 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। फीस भुगतान करने की तारीख 11 मई से 12 मई है। अगर किसी ने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती कर दी है तो उनके लिए 13 मई से लेकर 15 मई तक के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी। फिलहाल, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख साझा नहीं की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...