1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ultraviolette Electric Bike : अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खूबियां और कीमत

Ultraviolette Electric Bike : अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खूबियां और कीमत

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक F77 मैक 2 को लॉन्च कर दिया है। मैक 2 F77 का अपडेटेड वर्जन है, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ultraviolette Electric Bike : अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक F77 मैक 2 को लॉन्च कर दिया है। मैक 2 F77 का अपडेटेड वर्जन है, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया था। इस बाइक को कंपनी ने दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में पेश किया है। कीमत की बात करें तो F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि पर इस इलेक्ट्रिक बाइक को बुक कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी मई में शुरू होगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

डिलीवरी
अल्ट्रावायलेट ने इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 15 शहरों में शुरू कर दी है। बायर्स इसे 5000 रुपए टोकन राशि देकर ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

रफ्तार
Ultraviolette F77 Mach 2 में 27kW की मोटर और F77 Mach 2 Recon में 30kW की मोटर दी गई है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1kWh की बैटरी और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज  क्रमशः 212 किमी और 323 किमी है। यह बइक 2.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

रंग
यह इलेक्ट्रिक बाइक 9 रंगों- स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ग्रे, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू में उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...