लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने रविवार जनभवन में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जबकि 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर जन भवन, लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में…@UPGovt https://t.co/4ZbSVq1Iko
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2026
पढ़ें :- 9 साल से बंद JPNIC का बुरा हाल देख भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की
देखें पूरी लिस्ट
1. हंसराज विश्वकर्मा (राज्य मंत्री)
2. कैलाश राजपूत(राज्य मंत्री)
3. अजीत पाल (स्वतंत्र प्रभार)
4. भूपेन्द्र चौधरी ( कैबिनेट मंत्री)
5. सोमेन्द्र तोमर (स्वतंत्र प्रभार)
6. सुरेन्द्र दिलेर(राज्य मंत्री)
7. कृष्णा पासवान(राज्य मंत्री)
8. मनोज पाण्डेय ( कैबिनेट मंत्री)
हंसराज विश्वकर्मा ने ली शपथ
काशी क्षेत्र के वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। विधान परिषद के मनोनीत सदस्य के तौर पर शपथ ली। वे पार्टी के अति पिछड़ा चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं। पीएम मोदी के करीबी रहे हैं।
सुरेंद्र दिलेर ने ली शपथ
पढ़ें :- योगी कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों की तैयारी, लखनऊ-नोएडा में U-HUB से लेकर जेवर लिंक एक्सप्रेसवे तक अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर ने राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा के दलित चेहरे के रूप में उनकी पहचान है। युवा दलित चेहरे के तौर पर पार्टी उन्हें मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी देती दिखी है।
कैलाश चंद्र राजपूत ने ली शपथ
योगी सरकार में कैलाश चंद्र राजपूत भी मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किया। कन्नौज की तिर्वा सीट से विधायक कैलाश राजपूत लोधी राजपूत समाज में गहरी पकड़ रखते हैं। वे पहली बार 1996 में विधायक चुने गए थे।
कृष्णा पासवान ने ली शपथ
योगी सरकार में कृष्णा पासवान भी मंत्री बन गई हैं। उन्होंने जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किया। आंगनवाड़ी वर्कर से विधायक बनने वाली कृष्णा तोमर राज्य मंत्री बनाई गई हैं। वे फतेहपुर की खागा सीट से विधायक हैं।
सोमेंद्र तोमर ने ली शपथ
पढ़ें :- 'I Hate Myself' ये है बेरोजगारी का भयावह सच, बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट सुसाइड नोट लिख माता-पिता को दे गया जीवन भर की टीस
योगी सरकार में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने योगी मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। वे पश्चिमी यूपी के गुर्जर चेहरा के रूप में जाने जाते हैं।
अजीत सिंह पाल ने ली शपथ
योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने योगी मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
मनोज पांडे ने ली शपथ
समाजवादी पार्टी के निलंबित विधायक और भाजपा के पाले में आए विधायक मनोज पांडे ने योगी मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ली शपथ
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।