1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी… प्रबल इंजन की सरकार, सपा ने दिया नया ‘नारा’

यूपी में फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी… प्रबल इंजन की सरकार, सपा ने दिया नया ‘नारा’

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के 52वें जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। बता दें कि इस होर्डिंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘डबल इंजन’ के जवाब में ‘प्रबल इंजन’ का नारा दिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के 52वें जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। बता दें कि इस होर्डिंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘डबल इंजन’ के जवाब में ‘प्रबल इंजन’ का नारा दिया गया है।

पढ़ें :- बताइए दोनों में कौन सा SIR है सही...पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची में वोटरों की संख्या अलग-अलग होने पर बोले अखिलेश यादव

बताते चलें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपना यूं तो जन्मदिन एक जुलाई को मनाते हैं, लेकिन उनके जानने वाले उनका असली जन्मदिन 23 अक्टूबर को मनाते हैं। होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  एक ट्रेन के इंजन पर बैठे हुए दिखायी दे रहे हैं। जिस पर लिखा हुआ हैः समाजवादी पार्टी, एक इंजन, मजबूत इंजन। इसके साथ ही ट्रेन के पीछे की बोगियों पर पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान किये गये कार्यों को दर्शाया गया है। जिसमें लैपटॉप योजना, लखनऊ मेट्रो, कन्या विद्याधन, शादी अनुदान, डायर 100 सेवा, समाजवादी पेंशन योजना, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।

संस्कृत के श्लोक के जरिए दी शुभकामनाएं

सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग पर अध्यक्ष अखिलेश यादव को संस्कृत के एक श्लोक के जरिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं। श्लोक में लिखा है “अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा. अनुग्रहश्च दानं च, शीलमेतद् विदुर्बुधाः।। जन्मदिवसस्य अनेकशः शुभकामनाः। जिसका अर्थ है जो व्यक्ति सभी प्राणियों के प्रति कर्म, मन और वाणी से अद्रोह करता है। अनुग्रह और दान करता है। बुद्धिमान लोग ऐसे आचरण को ही सच्चा शील मानते हैं। जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही होर्डिंग में 2027 को लेकर नया नारा भी दिया गया है। होर्डिंग पर लिखा हैः फिर से चलेगी समृद्धि की बयान, जब 2027 में आएगी..प्रबल इंजन की सरकार! इसके साथ ही होर्डिंग में ‘पीडीए’ की नई परिभाषा भी लिखा गयी है। पीडीए को प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमनपसंद बताया गया है।

संतकबीरनगर की मेंहदावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडे की ओर से यह होर्डिंग लगवायी गयी है। उल्लेखनीय है कि सपा जयराम पांडे के पोस्टर पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जयराम पांडेय ने ‘आ रहा हूं’ स्लोगन का एक पोस्टर लगाया था, जो खूब वायरल हुआ था।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, मकर संक्रांति के बाद होगी सर्जरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...