Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स (Reserve Police Lines) में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष समारोह में 4,543 नए उपनिरीक्षकों (दरोगा) और समकक्ष पदों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

 

सीएम योगी ने इस दौरान नवचयनित दरोगा से पहला कि क्या आप में से किसी व्यक्ति को सिफारिश करने की जरूरत पड़ी? दूसरा सवाल पूछा- किसी ने आप लोगों से लेन-देन आपके स्तर पर किया हो या किसी ने आपको ऑफर किया हो? इस पर अभ्यर्थियों ने चिल्लाकर ‘नहीं’ में जवाब दिया। इसके बाद सीएम योगी ने पूछा कि धौंस देकर तो आप लोग यहां नहीं आए? वैसे यह सवाल आज के यूपी में संभव ही नहीं। बता दें कि इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जुलाई-2026 में आया था।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को नौकरी देने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके लगातार चलता रहेगा। ये अनवरत चलता रहेगा। कुछ नियुक्ति पत्र हम रोकेंगे जब तीसरी बार सरकार बनेगी वो तब दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश के युवाओं को बिना सिफारिश, बिना पक्षपात और बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। अब युवाओं की मेहनत को सम्मानित किया जा रहा है। अब हम लोग 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का भी नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। अभी तक हम एक लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं और ये आगे भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया से सेवा का अवसर देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2017 से पहले पुलिस भर्तियों में अनियमितताओं, भेदभाव और भ्रष्टाचार से युवाओं का विश्वास प्रभावित होता था। भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी। डबल इंजन सरकार ने इस व्यवस्था को बदलकर युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा को उनका अधिकार दिलाया है। अब नौकरी पाने के लिए किसी सिफारिश या धन की नहीं, केवल योग्यता की आवश्यकता है। वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर हुईं 2.26 लाख से अधिक भर्तियां इसी बदली हुई कार्य-संस्कृति का प्रमाण हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज आप सबको वो जिम्मेदारी मिलने जा रही है उसकी कल्पना बहुत से लोगों ने की होगी पर उन्हें अवसर नहीं मिल पाया। आप लोगों को बिना किसी सिफारिश और पक्षपात के सिर्फ अपनी योग्यता पर अवसर मिल रहा है। ये संदेश है सभी के लिए कि जीवन में कठिन परिश्रम करने पर आप जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें :- श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत 'सांस्कृतिक रामसेतु' बन गया: सीएम योगी
Advertisement