1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Schools Closed : हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इन जिलों के डीएम ने जारी किया आदेश

UP Schools Closed : हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इन जिलों के डीएम ने जारी किया आदेश

UP Schools Closed: यूपी में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच एक बार फिर कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। प्रयागराज, लखीमपुर खीरी के बाद वाराणसी (बनारस) सहित कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों ने भीषण सर्दी के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Schools Closed: यूपी में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच एक बार फिर कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। प्रयागराज, लखीमपुर खीरी के बाद वाराणसी (बनारस) सहित कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों ने भीषण सर्दी के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। कुछ जिलों में 12 वीं तो कुछ में आठवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है। वाराणसी में कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां नौ जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बदायूं में सभी बोर्डों के सभी माध्यमिक विद्यालयों को आठ से 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। अलीगढ़ में भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। बस्ती में भी आठवीं तक के स्कूल दस जनवरी तक बंद रहेंगे।

पढ़ें :- 'मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि मेरे पति को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जाए...' प्रयागराज के नौसेना नाविक की पत्नी ने लगाई गुहार

बदायूं में डीएम के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के तरफ से जारी आदेश के अनुसार सभी माध्यमिक विद्यालयों में आठ से 10 जनवरी तक बच्चों के लिए तो अवकाश रहेगा लेकिन जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के काम में लगाई गई है वे अपना काम पूरा करने के लिए ड्यूटी पर रहेंगे। जिन स्कूलों में बूथ बने हैं वे भी खुलेंगे। वाराणसी में डीएम के आदेश के बाद कक्षा आठ तक के स्कूलों में नौ जनवरी तक के लिए छुट्टी बढ़ा दी गई है। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों के लिए मान्य होगा। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी अपने समय से स्कूल पहुंचेंगे। बीएसए ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालिल स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इन तारीखों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।

अलीगढ़ जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन ने एक ज्ञापन भी दिया था। अलीगढ़ में एक हफ्ते से शीतलहर, कोहरे और भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। डीएम ने सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक की कक्षाओं में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में कोई स्कूल खुलता है तो फिर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बस्ती में भी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम के आदेश पर आठवीं तक सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतावकाश चल रहा है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए कहा है कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से मान्यता प्राप्त् स्कूलों में भी कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

इन जिलों में पहले ही हुई थी घोषणा लखीमपुर में 14 जनवरी तक 12 तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश पहले ही जारी किया गया था। इसी तरह बदायूं में आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक पहले से बंद हैं। अब माध्यमिक स्कूलों को आठ से 10 जनवरी तक बंद किया गया है। प्रयागराज में 15 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद हैं।

पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...