1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Supplementary Budget : सीएम योगी, बोले- बेरोजगारी देश और दुनिया के सामने बड़ी चुनौती, इससे निपटने के लिए हम लगातार हैं प्रयासरत

UP Supplementary Budget : सीएम योगी, बोले- बेरोजगारी देश और दुनिया के सामने बड़ी चुनौती, इससे निपटने के लिए हम लगातार हैं प्रयासरत

यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र-2024 में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने कई सवाल उठाएं, लेकिन उनके सही तथ्यों को रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। हमारे प्रदेश के सामने भी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र-2024 में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने कई सवाल उठाएं, लेकिन उनके सही तथ्यों को रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। हमारे प्रदेश के सामने भी है।

पढ़ें :- WTO की डायरेक्टर न्गोजी ओकोंजो ने वैश्विक व्यापार को लेकर दिए कड़े संदेश, कहा- बदलाव को पलटा नहीं जा सकता

उन्होंने कहा कि  सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी। पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।

पढ़ें :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पर अखिलेश यादव ने उठाया बड़ा सवाल, बोले-जनगणना के बाद ही महिला आरक्षण की हो बात 

सीएम योगी ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है। एक समय वो था जब फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता।

सीएम योगी ने कहा कि आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। आज यूपी में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। एमएसएमई के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश है यूपी 

आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है। विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।

पढ़ें :- भाजपा पर ममता का आरोप: बोली- EVM बदल सकते है, समर्थकों और बूथ एजेंट्स से अपील कड़ी नजर रखे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...