1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर यहां मिल रहा है 54% तक डिस्काउंट, ड्राइविंग लाइसेंस और RTO की जरूरत नहीं

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर यहां मिल रहा है 54% तक डिस्काउंट, ड्राइविंग लाइसेंस और RTO की जरूरत नहीं

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (E-commerce platform Amazon) पर 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल (Amazon Great Indian Festival) चल रही है। यहां पर कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheelers) पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हें 50 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (E-commerce platform Amazon) पर ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल (Amazon Great Indian Festival) चल रही है। यहां पर कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheelers) पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हें 50 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। हम आपको ऐसे ही 3 मॉडल के बारे में बता रहे हैं। इसमें ग्रीन उड़ान इलेक्ट्रिक स्कूटर (Green flying electric scooter), EOX E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (EOX E1 electric scooter) और कोमाकी X-ONE स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर (Komaki X-ONE smart electric scooter) शामिल हैं। इन सभी मॉडल को आसान EMI पर भी खरीदा जा सकता है। चलिए इनके बारे पर जानते हैं।

पढ़ें :- Hero Xpulse 421 : हीरो एक्सपल्स 421 का पहला लुक दिखा , जानें इंजन और फीचर्स

EOX E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

अमेजन पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,30,000 रुपए की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, अभी इस पर 54% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते इसे 59,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे 2,938 रुपए की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 80Km है। इसमें 250 वॉट की BLDC मोटर और 32AH 60V बैटरी दी है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसके फ्रंट में DLR लैम्प और एक हाई रिजोल्शून डिस्प्ले दिया है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

ग्रीन उड़ान इलेक्ट्रिक स्कूटर

अमेजन पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 69,000 रुपए की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, अभी इस पर 51% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते इसे 33,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे 1,665 रुपए की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60Km है। इसमें 250 वॉट की मोटर दी है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसमें 10-इंच के व्हील दिए हैं। इसे 4 से 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

पढ़ें :- Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए

कोमाकी X-ONE स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर

अमेजन पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 49,999 रुपए की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, अभी इस पर 24% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते इसे 37,799 रुपए में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे 1,851 रुपए की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 25Km है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसमें 10-इंच के व्हील दिए हैं। इसे 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...