1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Upcoming Cars :  साल 2025 के पहले महीने में इन शानदार कारों की धूम रहेगी , जानें किसकी होगी एंट्री

Upcoming Cars :  साल 2025 के पहले महीने में इन शानदार कारों की धूम रहेगी , जानें किसकी होगी एंट्री

साल 2024 बीतने वाला है और साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं नए साल के मौके पर कार कंपनी भी अपनी गाड़ियों के साथ तैयार हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Upcoming Cars : साल 2024 बीतने वाला है और साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं नए साल के मौके पर कार कंपनी भी अपनी गाड़ियों के साथ तैयार हैं। जनवरी 2025 में ही कई शानदार गाड़ियों की एंट्री  आटो मार्केट में होने जा रही है।  इसके साथ ही कई ऑटोमेकर्स कारों के दाम में भी इजाफा करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि जनवरी में कौन कौन सी कारें धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मारुति की इलेक्ट्रिक कार
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ये ईवी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है। अनुमान है कि मारुति की ये कार 20 से 25 लाख रुपये की रेंज में आ सकती है।

महिंद्रा नई बोलेरो
महिंद्रा नई बोलेरो के साथ साल 2025 का स्वागत कर सकती है। इस गाड़ी के 23 जनवरी 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है। महिंद्रा की ये कार 9 से 12 लाख रुपये की रेंज में आ सकती है।

टाटा सिएरा
Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 4*4 मॉडल मिल सकता है। टाटा कर्व की तरह ही इस गाड़ी का भी पहले इलेक्ट्रिक मॉडल मार्केट में आ सकता है और फिर इसके बाद सिएरा  के ICE वेरिएंट्स को मार्केट में लाया जा सकता है। टाटा सिएरा और हैरियर ईवी (Harrier EV), इन दोनों गाड़ियों को साथ में भारत मोबिलिटी शो में पेश किया जा सकता है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...