1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 21 और 22 जून को, Admit Card जारी

UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 21 और 22 जून को, Admit Card जारी

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा (UPSC Combined Geologist Main Exam)  का आज प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा (UPSC Combined Geologist Main Exam)  का आज प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 21 और 22 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपीएससी (UPSC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए, यानी सुबह 8:30 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 2 बजे। आप को बता दें कि बताये गये समय में हर हाल में परीक्षा परिसर में पहुंच जाना है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

ये चीजे ले जायें अपने साथ

जो उम्मीदवार अपना यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं लेकर आएंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एक फोटो आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है।

ये चीजे न ले जाये साथ

अभ्यर्थियों को किसी भी बैग, सामान, कीमती सामान, महंगी वस्तुओं, मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियों या किसी अन्य आईटी गैजेट के साथ परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

यदि उम्मीदवारों को यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 में कोई विसंगति मिलती है, तो वे तुरंत usgeol-upsc@nic.in पर ईमेल भेजकर आयोग को रिपोर्ट कर सकते हैं। तो फिर शुरू करें जम कर तैयारी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...