Humanity’जरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के बावजूद हमले जारी हैं और लोग मर रहे हैं। US-Iran Tensions: Journalist Killed in Airstrike in Lebanon; President Joseph Aoun Calls It a ‘Crime Against
US Iran Tension : इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के बावजूद हमले जारी हैं और लोग मर रहे हैं। ताजा हमलों में दक्षिणी लेबनान में अल-तिरी (Al-Tiri) गांव में एक इजरायली हवाई हमले में लेबनानी दैनिक ‘अल-अखबार’ (Al-Akhbar) की पत्रकार अमल खलील (Journalist Amal Khalil) की मौत हो गई, जबकि उनकी साथी फोटोग्राफर ज़ैनब फ़राज़ गंभीर रूप से घायल हो गईं। खबरों के अनुसार, इजरायली सेना का कहना है कि उसके सैनिकों और वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में हमला किया, क्योंकि हिज्बुल्लाह (Hezbollah) ने पहले सीजफायर का उल्लंघन किया था।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन (President Joseph Aoun) ने पत्रकार अमल खलील की मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताया है। उन्होंने कहा कि इजरायल की ओर से पत्रकारों को निशाना बनाना सच्चाई छिपाने की कोशिश है। आउन ने इस हमले में घायल जैनब फराज के जल्द ठीक होने की कामना की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय (International community ) से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों को रोकना जरूरी है और जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।