1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं वे तुरंत देश छोड़ दें…’ भारत के दूतावास ने अपने सिटीजन को जारी की चेतावनी

‘जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं वे तुरंत देश छोड़ दें…’ भारत के दूतावास ने अपने सिटीजन को जारी की चेतावनी

US-Iran Tension : अमेरिका के साथ तनाव और तेरहान में मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी जारी की है। देश में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं वे कमर्शियल फ़्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।

By Abhimanyu 
Updated Date

US-Iran Tension : अमेरिका के साथ तनाव और तेरहान में मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी जारी की है। देश में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं वे कमर्शियल फ़्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।

पढ़ें :- '1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी हत्या की धमकी पर भड़के

भारतीय दूतावास की ओर से सोमवार (23 फरवरी 2026) को जारी एडवाइजरी में कहा गया है- “भारत सरकार की 5 जनवरी 2026 को जारी की गई एडवाइज़री को जारी रखते हुए, और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिज़नेस करने वाले और टूरिस्ट) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ़्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।”

पढ़ें :- अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने फिर बहरीन और कुवैत को बनाया निशाना, कहा- अगर वॉशिंगटन ने हमला किया तो युद्ध खत्म करने पर बातचीत होगी समाप्त

एडवाइजरी में आगे कहा गया- “14 जनवरी 2026 की एडवाइज़री में यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIO को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय एम्बेसी के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नज़र रखनी चाहिए।”

“ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से रिक्वेस्ट है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट, जिसमें पासपोर्ट और ID शामिल हैं, अपने पास आसानी से रखें। उनसे रिक्वेस्ट है कि इस बारे में किसी भी मदद के लिए वे भारतीय एम्बेसी से संपर्क करें।”

भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन 

मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

पढ़ें :- US Iran Tension : लेबनान में हवाई हमले में पत्रकार की मौत,राष्ट्रपति जोसेफ आउन कहा - ‘मानवता के खिलाफ अपराध’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...