Shukra Gochar 2026 : ऐश्वर्य, प्रेम, नौकरी, व्यापार और दांपत्यसुख के ग्रह शुक्र देव का राशि परिवर्तन होने वाला है। आज यानी 19 अप्रैल 2026, रविवार को अक्षय तृतीया के दिन शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहा है। शुक्र का गोचर वृषभ राशि में होगा। शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि में गोचर से शुक्र बेहद शक्तिशाली मालव्य राजयोग भी बनाएगा। शुक्र देव का प्रत्येक गोचर 12 राशियों पर प्रभाव ड़ालता है। कला, फैशन, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है।
पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 : जून में इस तारीख से बदलेगी शुक्र की चाल, रिश्तों में आएगी मिठास
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी हैं शुक्रदेव. आज आपकी राशि में ही शुक्र का गोचर होगा। कारोबार में नया निवेश अच्छा लाभ कराएगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम और दांपत्यजीवन (Marital Life) मधुर रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर शुभ रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता-परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में सरकारी काम सफलता से पूरे होंगे। अचानक से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी (spouse) का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर शुभ परिणाम देगा। कारोबार में नई साझेदारी से लाभ की प्राप्ति होगी। काम और परिवार के बीच सामजंस्य (Samajansya) बनाना होगा, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उत्तम फल देगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. भाई-बहन से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की बाधाएं (Obstacles) दूर होंगी। प्रेम संबंध मधुर होंगे।
पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 : ऐश्वर्य के देवता शुक्र देव 26 मार्च को करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उत्तम परिणाम देगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन होगा। आर्थिक स्थिति (Financial Status) में सुधार होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा। सरकार का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। संतान सुख और परिवार में मांगलिक काम (Auspicious Occasion) हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप सफलता से पूरा करेंगे। कारोबार से संबंधित यात्राएं धन लाभ कराएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध (Romantic Relationship) मधुर रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा। शुक्र का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ (Financial Gain) के सभी प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा।