1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग (UP Police Radio Cadre) में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) 8 फरवरी से आयोजित होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग (UP Police Radio Cadre) में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) 8 फरवरी से आयोजित होगी।

पढ़ें :- UP Recruitment : प्लाटून कमांडर व ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर होगी भर्ती, 16 जून से 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में आयोजित परीक्षा मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अथवा upprpbrp.onlinereg.in/index.html लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, वह हेल्पलाइन नंबर- 044-47749013 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि इसकी लिखित परीक्षा बीते वर्ष जनवरी और फरवरी माह में आयोजित की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...