1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Vespa 946 Dragon Edition : भारत में लॉन्च हुआ वेस्पा 946 ड्रैगन संस्करण , जानें कीमत और खूबियां

Vespa 946 Dragon Edition : भारत में लॉन्च हुआ वेस्पा 946 ड्रैगन संस्करण , जानें कीमत और खूबियां

जानी मानी टू व्हीलर कंपनी वेस्पा ने भारतीय बाजार में 946 ड्रैगन एडिशन लॉन्च कर दिया गया है। कीमत की बात करे तो इस नई स्कूटर कीमत 14.27 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vespa 946 Dragon Edition : जानी मानी टू व्हीलर कंपनी वेस्पा ने भारतीय बाजार में 946 ड्रैगन एडिशन लॉन्च कर दिया गया है। कीमत की बात करे तो इस नई स्कूटर कीमत 14.27 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह एक विशिष्ट कलेक्टर वर्जन है और वैश्विक स्तर पर केवल 1,888 ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस एडिशन की बुकिंग भारत में मोटोप्लेक्स डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

बॉडी वर्क
वेस्पा 946 स्कूटर पर आधारित इस एडिशन को नए पेंट और डेकल्स के साथ अलग किया है। इसके पूरी बॉडी वर्क पर हल्का सुनहरा रंग दिया है। साथ ही एमराल्ड ग्रीन रंग में एक ड्रैगन ग्राफिक्स दिया है, जो सामने एप्रन से साइड पैनल तक फैला हुआ है।

ABS सिस्टम
वहीं ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS सिस्टम के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक है। स्कूटर के दोनों सिरों पर 12-इंच के व्हील दिए हैं और फ्यूल टैंक की क्षमता 8-लीटर है।

इंजन
वेस्पा 946 ड्रैगन एडिशन में 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 11.8bhp की पावर और 10.33Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...