दीवाली के त्योहारों की शुरुआत से ठीक पहले, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में नया 'विक्टोरिस ऑरम एडिशन' (Victoris Aurum Edition) लॉन्च किया है। इस नए मॉडल को SUV की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए पेश किया गया है।
Maruti Victoris Aurum launch : दीवाली के त्योहारों की शुरुआत से ठीक पहले, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में नया ‘विक्टोरिस ऑरम एडिशन’ (Victoris Aurum Edition) लॉन्च किया है। इस नए मॉडल को SUV की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए पेश किया गया है। यह स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्ज़न पर आधारित है और इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और अतिरिक्त एक्सेसरीज़ दी गई हैं, जो इसे एक अलग और खास लुक देती हैं। मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने लॉन्च के एक साल के अंदर ही 1 लाख और 1.5 लाख यूनिट्स की सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है।
ऑरम एडिशन को 22,990 रुपये की किट कीमत के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, ज़्यादा लोगों का ध्यान खींचने के लिए मारुति सुजुकी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
इस कार में यूनिक डिजाइन थीम देखने को मिलेगी। कार के ओवरऑल लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां आपको अंतर कलर और कॉपर कलर के इंस्टर्स का देखने को मिलेगा।
बाहरी बदलावों के अलावा, ऑरम एडिशन में केबिन और बूट के लिए कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज भी दी गई हैं। इनमें हर मौसम के अनुकूल 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड शामिल हैं। चूंकि यह एक कॉस्मेटिक अपग्रेड वाला स्पेशल एडिशन है, इसलिए इसमें पहले से मौजूद स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन को ही बरकरार रखा गया है।
इसके अलावा, मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस ऑरम एडिशन के प्रचार के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ साझेदारी की है। कंपनी का मानना है कि उनका आधुनिक स्टाइल और ऊर्जावान व्यक्तित्व, युवाओं और तकनीक पसंद करने वाले खरीदारों के बीच इस SUV के आकर्षण को और बढ़ाता है।
कार के हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 116 बीएचपी (हाइब्रिड सेटअप के साथ) तक की पावर ऑफर करता है। इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। कार फ्रंट व्हील ड्राइव है जिसका एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर का है। इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।