1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: डाक्टर के घर में घुसा बदमाश, लड़कियों ने दबोच कर जमकर की पिटाई, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद

VIDEO: डाक्टर के घर में घुसा बदमाश, लड़कियों ने दबोच कर जमकर की पिटाई, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद

सोशल मीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बदमाश को कुछ लड़कियां जमकर पीट रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब हर कोई लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बदमाश को कुछ लड़कियां जमकर पीट रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब हर कोई लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे है। बता दे कि एक बदमाश एक डाक्टर के घर में घुस गया था। इस दौरान घर में केवल लड़कियां थी, जिन्होने हिम्मत दिखा कर बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- हिजाब विवाद: नीतीश कुमार पर आगबबूला हुए जावेद अख्तर, बोले- बिना शर्त उस महिला से मांगे माफी

बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के के मझोला थाना क्षेत्र में 21 मार्च को ईद के दिन डाक्टर डाक्टर सलमा नासिर पत्नी नासिर हुसैन के घर में एक बदमाश घुस गया। इस दौरान घर में केवल लड़कियां मौजूद थी, जो बदमाश को देख कर घबराने लग गई। लड़कियों ने चिखने— चिल्लाने की जगह हिम्मत दिखाई और बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश ने लड़कियों के चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियों ने उसे मौका नहीं दिया और बदमाशन की उन्होने जमकर पीटाई कर दी। कुछ देर बाद मौका पाकर बदमाश घर से फरार हो जाता है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया और अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बदमाश कि शिनाख्त कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...