नई दिल्ली। सोशल मीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बदमाश को कुछ लड़कियां जमकर पीट रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब हर कोई लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे है। बता दे कि एक बदमाश एक डाक्टर के घर में घुस गया था। इस दौरान घर में केवल लड़कियां थी, जिन्होने हिम्मत दिखा कर बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- कॉसमॉस हॉस्पिटल के डॉक्टर के पास नेफ्रोलॉजिस्ट डिग्री नहीं फिर भी किडनी के मरीज का रहा है इलाज, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का लगायी न्याय की गुहार
मुरादाबाद के एक डॉक्टर के घर में एक गुंडा घुस आया. घर की लड़कियों ने उसे दबोचा और जमकर पिटाई की. लड़कियों की बहादुरी का यह वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है. pic.twitter.com/dtAtNtOt4p
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 1, 2026
बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के के मझोला थाना क्षेत्र में 21 मार्च को ईद के दिन डाक्टर डाक्टर सलमा नासिर पत्नी नासिर हुसैन के घर में एक बदमाश घुस गया। इस दौरान घर में केवल लड़कियां मौजूद थी, जो बदमाश को देख कर घबराने लग गई। लड़कियों ने चिखने— चिल्लाने की जगह हिम्मत दिखाई और बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश ने लड़कियों के चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियों ने उसे मौका नहीं दिया और बदमाशन की उन्होने जमकर पीटाई कर दी। कुछ देर बाद मौका पाकर बदमाश घर से फरार हो जाता है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया और अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बदमाश कि शिनाख्त कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।