Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट,अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, बोले-ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं

Video-पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट,अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, बोले-ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं

By santosh singh 
Updated Date

सोनारपुर। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल का अब नया नाम पश्चिम बंग होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव: शुभेंदु अधिकारी

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। बता दें कि अभिषेक बनर्जी के चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आए थे।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : बड़े विनाश के साथ मॉनसून की हो सकती है वापसी, साल का पहला चक्रवाती तूफान अर्नब 3 राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह सब भाजपा प्रायोजित है। देखिए इन्होंने क्या किया है? यही इनकी लोकतंत्र की मिसाल है। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे मुझे मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। हम इस मामले की जानकारी निश्चित रूप से हाईकोर्ट को देंगे। हम राज्यपाल को भी इसके बारे में अवगत कराएंगे। मैं इस मामले को लेकर जरूर अदालत जाऊंगा।

पढ़ें :- West Bengal : पश्चिम बंगाल में बदले जाएंगे सड़कों के नाम? कमेटी कर रही जांच
Advertisement