नई दिल्ली। अफगानिस्तान से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों के बीच जारी संघर्ष के बीच टीटीपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अफगानिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार (TTP) के लड़ाकों ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में स्थित सालारजई में एक सैन्य अड्डे पर कब्ज़ा कर लिया है।
पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कथित शिविरों को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से टीटीपी (TTP) के लड़ाकों ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। दोनों पक्षों के बीच बीते दिनों में भीषण गोलीबारी हुई है।
TTP Seizes Military Base in Bajaur’s Salarzai Region
According to recent reports, Tehreek-e-Taliban Pakistan (TTP) fighters have taken control of a military base in Salarzai, located in Khyber Pakhtunkhwa's Bajaur district.
It is noteworthy that attacks on military forces in… pic.twitter.com/Nx5AqRefVQ
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा, सरकार के दावे कागजों और कैमरों तक है सीमित: अजय राय
— Kabul Frontline (@KabulFrontline) December 30, 2024
विफल हुआ सीमा पार करने का प्रयास
पाकिस्तानी मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि शुक्रवार रात को आतंकवादियों ने सीमा पार करने का प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तानी बलों ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। घुसपैठ के असफल प्रयास के बाद आतंकवादी अफगान बलों में शामिल हो गए और शनिवार की सुबह हल्के और भारी हथियारों से पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया।
अफ़गान सेना ने आतंकवादियों के साथ मिलकर घोजगढ़ी, माथा संगर, कोट राघा और तारी मेंगल सहित कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाया। अब सालारजई में एक सैन्य अड्डे पर कब्ज़ा टीटीपी की बड़ी सफलता मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर मिलिट्री बेस के कब्जे से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें टीटीपी के लड़ाके बेस पर हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Indonesia Volcano Eruption : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 300 उड़ानें प्रभावित और स्कूल बंद
सैन्य अड्डे पर किया कब्जा
काबुल फ्रंटलाइन ने चौकियों के कब्जे वाले वीडियो क्लिप साझा करते हुए बताया, ‘टीटीपी ने बाजौर के सालारजई क्षेत्र में सैन्य अड्डे पर कब्ज़ा किया। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में स्थित सालारजई में एक सैन्य अड्डे पर कब्ज़ा कर लिया है। खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य बलों पर हमले हाल के हफ्तों में बढ़ गए हैं।’