Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : कांग्रेस, बोली-राष्ट्रगान के अपमान के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और BJP को देश से मांगनी चाहिए माफी

Video : कांग्रेस, बोली-राष्ट्रगान के अपमान के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और BJP को देश से मांगनी चाहिए माफी

By santosh singh 
Updated Date

उन्नाव। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आया है। उन्नाव में शनिवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ।

पढ़ें :- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ (PDA) में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, NDA का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’ : सीएम योगी

सतीश महाना (Satish Mahana)  ने चलते राष्ट्रगान में ही तिरंगे को सलामी दी, हाथ जोड़ा और मंच के पीछे की ओर उतर गए। कुछ दूरी पर खड़े समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे। इसके बाद महाना कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए। बता दें कि मामला पूरन नगर के एक स्कूल का है। जहां महाना प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। वीडियो रविवार को सामने आया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए। राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने। ये हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि BJP नेता की इस घटिया हरकत से हिंदुस्तान की संप्रभुता, इतिहास और संस्कृति के प्रतीक राष्ट्रगान का सम्मान करने वाला हर देशवासी आहत है… गुस्से में है। इस अपराध के लिए सतीश महाना (Satish Mahana) , नरेंद्र मोदी और पूरी BJP को देश से माफी मांगनी चाहिए।

पढ़ें :- योगी सरकार का छह माह में एक लाख भर्ती का संकल्प , प्राचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल

सतीश महाना में जरा भी संविधान लोकतंत्र राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति प्रतिबद्धता है तो उन्हें तुरंत देश से माफ़ी मांगनी चाहिए : मनोज सिंह काका

समाजवादी पार्टी के  प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि यूपी विधानसभा अध्यक्ष बीजेपी विधायक सतीश महाना द्वारा उन्नाव के शैक्षणिक संगोष्ठी में भारत के राष्ट्रगान का अपमान अतिसय राष्ट्रद्रोही कृत्य है, यदि सतीश महाना में जरा भी संविधान लोकतंत्र राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति प्रतिबद्धता है तो उन्हें तुरंत देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। जो विधानसभा अध्यक्ष 52 सेकेंड अपने राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं उनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वो विधानसभा अध्यक्ष रूप में संविधानिक मूल्यों का संरक्षण करते होंगे?

आप,बोली- राष्ट्रगान का अपमान करने वाले अपने नेता पर भाजपा क्या कार्रवाई करेगी?

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि राष्ट्रगान को सम्मान देने तक का समय नहीं है उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सतीश महाना जी के पास। आज पूरा देश भाजपा से एक ही सवाल पूछ रहा है कि राष्ट्रगान का अपमान करने वाले अपने नेता पर भाजपा क्या कार्रवाई करेगी?

संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करना ही भाजपा और आरएसएस का है असली चरित्र

प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग, AICC राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करना ही भाजपा और आरएसएस का असली चरित्र है। उन्नाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने जो किया, वह इसका जीता-जागता प्रमाण है। राष्ट्रगान बज रहा था, लेकिन वे बीच में ही उसे छोड़कर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। यह सीधे तौर पर देश का घोर अपमान है।

पढ़ें :- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बचीं, विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे, बीजेपी की 'मशाल यात्रा' में हादसा

विपक्ष पर झूठे मुकदमे लादने वाली उन्नाव पुलिस क्या सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत दिखाएगी? बात-बात पर दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा अपने नेता की इस शर्मनाक हरकत पर मौन क्यों है?

जो लोग 52 सालों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहरा सके और 15 अगस्त को भी तिरंगे की जगह अपनी पार्टी का झंडा फहराते हैं, उनसे देश के सम्मान की क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

सतीश महाना ने दी मामले पर दी सफाई

वहीं इस पूरे मामले पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा क्या सड़क पर यदि कोई राष्ट्रगान बजा रहा है, तो क्या सड़क रुक जाएगी? उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रगान के दौरान पूरी तरह रुककर और सलामी देकर ही आगे बढ़े थे। निगेटिविटी की हद हो गई है। राष्ट्रगान उस स्थान से काफी दूर बज रहा था और उनकी सलामी ऑडिटोरियम के बाहर हो रही थी।

Advertisement