Malda Viral Video : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्कूल के छात्रों और नॉन-टीचिंग स्टाफ की एक महिला के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूली ड्रेस में लड़के-लड़कियां एक महिला को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कार्यवाहक प्रिंसिपल ने छात्रों को उकसाकर नॉन-टीचिंग स्टाफ की एक महिला पिटवाया था।पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Malda Viral Video : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्कूल के छात्रों और नॉन-टीचिंग स्टाफ की एक महिला के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूली ड्रेस में लड़के-लड़कियां एक महिला को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कार्यवाहक प्रिंसिपल ने छात्रों को उकसाकर नॉन-टीचिंग स्टाफ की एक महिला पिटवाया था।पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला मालदा जिले के जगदला हाई स्कूल का है, यहां पर कथित तौर पर एक महिला क्लर्क ने छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने से मना किया तो छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। यह मामला तब आया, जब पीड़ित महिला ने बामनगोला पुलिस स्टेशन में जाकर कार्यवाहक प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता के अनुसार, स्कूल के कुछ छात्र स्टाफ रूम में घुस आए और एक पुराने छात्र को ट्रांसफर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर उससे बहस करने लगे। यह बहस झगड़े में तब्दील हो गई, जिसके बाद छात्रों ने महिला के साथ मारपीट की। वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस मारपीट की घटना का वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नॉन-टीचिंग स्टाफ पीड़िता का दावा है कि स्कूल के रिकॉर्ड में छात्रों के नाम गलत लिखे हैं, इसी वजह से उन्होंने TC देने से मना कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यवाहक प्रिंसिपल अमित हल्दर के उकसाने पर छात्रों ने उससे मारपीट की। उन्हें अमित हल्दर ने भी पीटा था। इसके अलावा महिला ने स्कूल के दो टीचर नानी रॉय और बिमान पाल के खिलाफ भी शिकायत की थी।
This incident from Malda, Bengal, is deeply disturbing..
मालदा पश्चिम बंगाल के एक स्कूल के 11वीं के छात्र, शिक्षिका को बुरी तरह पीट रहे हैं..पढ़ें :- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हुईं आगबबूला, बोलीं- यह मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं
यह घटना मालदा के कालियाचक 2 ब्लॉक के मोथाबारी थाना क्षेत्र में स्थित बाबनग्राम हाई मदरसा की है.
कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने टेस्ट… pic.twitter.com/cF8hwAQ82r
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 22, 2026
महिला ने स्कूल में मिड-डे मील योजना के जरिए धांधली और कार्यवाहक प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ और गलत बातें कहने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में मांग की है कि उन्हें सुरक्षा मिले, ताकि कोई भी छात्र या टीचर उनसे अभद्रता की हिम्मत न करे।
दूसरी तरफ, कार्यवाहक प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह महिला पिछले डेढ़ साल से यहां कार्यरत है, लेकिन वह कोई भी काम सही से नहीं करती थी। जब यहां एक छात्र को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने को लेकर विवाद हुआ था, महिला ने उन्हें बुरी गाली दी। फिर उन्होंने कुछ कहा तो पलटकर थप्पड़ मार दिया। बाहर क्या हुआ, इसके बारे में वह कुछ नहीं जानते। बाद में छात्रों ने बताया कि उनकी पिटाई की गयी।
अमित हल्दर आगे कहा कि पुलिस और प्रशासन के आदेश पर वह मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गए थे। वहां, उस महिला और उसके पति ने उनकी पिटाई की। पीटने के बाद उन्हें सड़क पर फेंक दिया गया।’ फिलहाल, पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं।