1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video: रोहित शर्मा से फैन ने पूछा- आपको Out कैसे करें; मिला मजेदार जवाब

Video: रोहित शर्मा से फैन ने पूछा- आपको Out कैसे करें; मिला मजेदार जवाब

Rohit Sharma funny reply: आईपीएल 2025 का फाइनल अब बस एक कदम दूर है, जिससे पहले आज यानी 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) से क्वालीफायर 2 खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है, जो इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। इस बीच रोहित और उनके फैन के बीच बातचीत का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें छोटे बच्चे उन्हें आउट करने का तरीका पूछ रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आईपीएल की नकल करने लगा पाकिस्तान, अब PSL 2026 के लिए करवाएगा नीलामी

पढ़ें :- IND vs NZ T20I Series : वनडे में हार का बदला टी20आई सीरीज में लेगी 'सूर्या की सेना', जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के जर्सी में नजर आ रहे है। उनके साथ नन्हें फैंस भी है, इन सबने भी मुंबई इंडियंस के सपोर्ट्स वाली टी-शर्ट पहन रखी है। तभी एक फैन रोहित से पूछता है- सर आपको आउट कैसे करने का। इस पर भारतीय कप्तान जवाब देते हैं- नहीं वो नहीं हो सकता। रोहित और उनके फैंस के बीच बातचीत का महज तीन सेकेंड का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि रोहित मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ने 14 पारियों में 31.53 की औसत और 150.18 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

कब और कहां खेला जाएगा क्वालिफायर-2? 

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 मुकाबला रविवार 1 जून को शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- RCB vs GG : आज आरसीबी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, गुजरात के लिए जीत बेहद जरूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...