1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : यूपी में हिंदू नाबालिग लड़की को पकड़कर मुस्लिम युवकों ने छेड़ा, डाल दिया खौलता तेल , बोले- अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा अब तुझे…

Video : यूपी में हिंदू नाबालिग लड़की को पकड़कर मुस्लिम युवकों ने छेड़ा, डाल दिया खौलता तेल , बोले- अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा अब तुझे…

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर लड़की के परिवार को पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है। पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु , समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर लड़की के परिवार को पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है। पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु , समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार 20 मार्च को मोहल्ला तीरगरान में रहने वाली नाबालिग दलित लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन) खेल रही थी। तभी बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने बताया,कि  मैं गली में खेल रही थी, तभी पीछे से बाइक पर ये लड़के आए और मेरे कंधे पर टक्कर मारते हुए गंदी-गंदी बातें कीं। मैं चिल्लाई, मेरी बहन ने भी देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर लड़की के पिता, भाई और चाचा नीचे आए, लेकिन तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

खौलता तेल डाला

लड़की ने लड़कों के खिलाफ FIR कराया है। जिसमें उसने बताया कि मोशीन और आरिश ने पहले लड़की के कंधे पर हाथ डाला। फिर कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है। तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद वो लड़की का प्राइवेट पार्ट छूने लगे। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर आपत्ति जताई तो उन्होंने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियां दी। उनके ऊपर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया। इसके बाद हम शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन शुरुआत में हमारी सुनवाई नहीं हुई।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

लड़की ने आगे बताया कि इसके बाद हम लोग शिकायत करने के लिए आरोपियों की दुकान पर गए, जहां उन्होंने हमारे ऊपर गरम तेल डाल दिया। उन्होंने बत्ती बुझाकर मारपीट की। हमने विरोध किया तो उनके घर वाले भी आ गए और 25-30 लोगों ने हम पर हमला कर दिया। लड़की ने ये भी कहा कि मारपीट में उसके भाई, चाचा और पापा घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा : सीओ सदर देवव्रत वाजपेई

सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि सोशल मीडिया पर चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत जो मारपीट हुई। उसका वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आज इसमें एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर किया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...