1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video – ‘एक कचौरी, दो समोसा- ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा…’ सपा MP इकरा हसन का GEN-Z स्टाइल में विरोध प्रदर्शन

Video – ‘एक कचौरी, दो समोसा- ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा…’ सपा MP इकरा हसन का GEN-Z स्टाइल में विरोध प्रदर्शन

Delhi INDIA bloc protest : इंडिया गठबंधन के सांसदों और नेताओं ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता इस मार्च में शामिल हुए। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने GEN-Z स्टाइल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संबित पात्रा, बोले-'ज्ञानेश नहीं, प्रभु गणेश कर रहे हैं बीजेपी की मदद', जया बच्चन का पलटवार बोलीं-गणेश जी गलत कामों में नहीं करते हैं मदद...

दरअसल, कैराना से सपा सांसद इकरा हसन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में तख्ती लिए नजर आयीं। जिसमें लिखा था- ‘एक कचौरी, दो समोसा- ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा…’ और ‘BJP ही CEC है’ लिखा था। ये सोशल मीडिया पर पुरुषों के खिलाफ लड़कियों के वायरल नारे ‘एक कचौरी, दो समोसा- मर्दजात का क्या भरोसा…’ से मिलता-जुलता है। इसी दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हाथ में एक तख्ती लेकर नजर आए, जिस पर लिखा था कि ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसका वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस तरह उन्होंने Gen-Z अंदाज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है।

विपक्षी सांसद, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी सांसद बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए। राहुल और कुछ समाजवादी पार्टी के नेता बैरिकेड पर भी चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...