1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- ‘प्रवेश वर्मा केमिकल को बताते थे जहर, आज खुद ही इसे यमुना से झाग हटाने के लिए डलवा रहे…’ AAP का आरोप

Video- ‘प्रवेश वर्मा केमिकल को बताते थे जहर, आज खुद ही इसे यमुना से झाग हटाने के लिए डलवा रहे…’ AAP का आरोप

Cleaning of Yamuna in Delhi: दिल्ली में यमुना की सफाई एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रही है। सत्ता में आने से पहले भाजपा इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाती रही है। अब छठ पूजा से ठीक पहले यमुना की सफाई के मुद्दे पर सियासत गरमाने लगी है। मौजूदा विपक्षी आम आदमी पार्टी ने यमुना से झाग हटाने के लिए कथित तौर पर जहरीला केमिकल डलवाने का आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- एनसीपी प्रमुख अजित पवार का बड़ा बयान, बोले- पवार परिवार में चल रही टेंशन अब हुई खत्म, दोनों गुटों के कार्यकर्ता चाहते हैं विलय हो

दरअसल, दिल्ली आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ पार्टी ने लिखा, ‘ढोंग और झूठ भाजपा की पहचान बन चुके हैं!!भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा कभी इसी केमिकल को ज़हर बताते थे, आज खुद ही ये केमिकल यमुना से झाग हटाने के लिए डलवा रहे। संजीव झा जी ने भाजपा की Propaganda Machinery को खुद मौके पर पहुंच कर किया EXPOSE…’

आप विधायक संजीव झा ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘3 साल पहले, जब यही डी फार्मर कंसंट्रेट इस्तेमाल हुआ था, तब भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने कैमरे के सामने खड़े होकर कहा था — “यमुना में ज़हर मिलाया जा रहा है!” और उस वक्त खूब ड्रामा किया गया, जनता को गुमराह किया गया। आज, दिल्ली में भाजपा सरकार है, और वही प्रवेश वर्मा मंत्री हैं। अब फिर वही डी फार्मर कंसंट्रेट यमुना में डलवाया जा रहा है।”

झा ने आगे लिखा, “तो सवाल उठता है अगर यह जहर है, तो अब क्यों डाला जा रहा है? और अगर यह जहर नहीं था, तो फिर तब झूठ क्यों बोला गया? सच्चाई साफ़ है — भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र और उनके नेताओं का प्रोपेगंडा एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो गया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...