1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे रैपर बादशाह, सिंगर के भाई ने महाराज से पूछा सवाल, ‘इस दुनिया में इंसान किसलिए आया है?

Video : संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे रैपर बादशाह, सिंगर के भाई ने महाराज से पूछा सवाल, ‘इस दुनिया में इंसान किसलिए आया है?

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह (Bollywood rapper-singer Badshah)  वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद महाराज (Famous Saint Swami Premanand Maharaj in Vrindavan) के आश्रम में पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें सिंगर बादशाह अपने भाई के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे नजर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह (Bollywood rapper-singer Badshah)  वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद महाराज (Famous Saint Swami Premanand Maharaj in Vrindavan) के आश्रम में पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें सिंगर बादशाह अपने भाई के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये

इस मुलाकात में सिंगर के भाई ने प्रेमानंदजी से पूछा कि ‘इंसान दुनिया में किसलिए आया है। हम सब भाई पहले ये सोचते थे कि दुनिया में सब एक-दूसरे की मदद करने आए हैं? इस दुनिया में जितने लोग को सत्य सुनने की इच्छा है, लेकिन जब सत्य बोलते हो तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार भी दूर हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो- इंसान खत्म हो जाता है, ना कर्म कर पाता है, ना अपना काम।

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सत्य की राह पर ही चलना चाहिए। लोगों का छूटना जायज है, क्योंकि वो असत्य की राह पर हैं। उनके छूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्य की राह पर चलने वाले के साथ भगवान होता है और जिसके साथ भगवान खड़े हों, उसके साथ चलने के लिए पूरा जमाना तैयार हो जाता है। इसलिए सत्य पर ही चलना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने आगे कहा कि संत महात्मा वो भी सत्य मार्ग के हित के ही प्रतीक हैं। आप जैसे आए, तो सत्य बात सुनने के लिए आए। सत्य के दर्शन करने के लिए आए। सत्य को ही नमन कर रहे हैं तो इस बात को मानिए कि सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता। और असत्य कभी सत्य नहीं हो सकता। तो जो असत्य को प्रधानता देते हैं, तुम्हारे मित्र नहीं हो सकते। लेकिन जो सत्य है वो नारायण है, वो हरि है, वो प्रभु है, वो जब साथ देगा, तो सबको झुकना पड़ेगा। सबको साथ देना पड़ेगा। इसलिए निराशा ना हो सत्य से, सत्य में दृढ़ बने रहो। हालांकि बादशाह ने कोई सवाल नहीं पूछा और वह उनकी बातें सुनते दिखे।

पढ़ें :- फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में सलमान खान के लुक पर किया गया तंज, अभिनेता ने दिया जवाब, कहा-मैं कर्नल हूं भैया

बादशाह के टूर को लेकर मिला FWICE का नोटिस

बता दें, बादशाह ने इस दौरान कुछ नहीं कहा, लेकिन इस समय बादशाह एक बड़े विवाद में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बादशाह को उनके अपकमिंग शो ‘बादशाह अन-फिनिश्ड टूर’ (Badshah Un-Finished Tour) को लेकर एक नोटिस जारी किया है। ये टूर 19 सितंबर 2025 को अमेरिका के डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में होने वाला है। FWICE के अनुसार, ये कॉन्सर्ट कथित तौर पर 3Sixty Shows ने स्पॉन्सर किया है, जो पाकिस्तानी नेशनल्स के स्वामित्व और संचालन वाली एक कंपनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...